NOW HINDUSTAN. Korba कोरबा जिले के ग्राम पोड़ी-उपरोड़ा में संचालित 100 सीटर कन्या छात्रावास की छात्राओं ने छात्रावास की अधीक्षिका पर संगीन आरोप लगाए हैं। छात्राओं का कहना है कि उनसे कथित तौर पर जबरन मालिश कराने के साथ-साथ घरेलू काम भी करवाया जाता है।
- Advertisement -
जानकारी के अनुसार शिकायत सामने आने के बाद एनएसयूआई की टीम छात्रावास पहुंची और छात्राओं से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। संगठन ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी पाए जाने पर कार्यवाही की मांग की है।
छात्राओं ने आरोप लगाया हैं कि छात्रावास में पढ़ाई और रहने के लिए आने वाली छात्राओं से उनकी क्षमता और जिम्मेदारी से बाहर के काम कराए जा रहे हैं। आरोप है कि अधीक्षिका कथित तौर पर कुछ छात्राओं से मालिश करवाती हैं और घरेलू काम भी करने के लिए कहती हैं।
