NOW HINDUSTAN कोरबा। इस्लामिक जमात कोरबा के तत्वावधान में जश्ने ईद मिलादुन्नबी के मुबारक अवसर पर 19 अगस्त, दिन बुधवार को शहर में भव्य कार एवं बाइक जुलूस निकाला जाएगा। जुलूस में कोरबा शहर के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग शामिल होंगे।
- Advertisement -
जुलूस के दौरान कर्नाटक से कारी शाहिद हुसैन नूरी, गुजरात से सुहैल कादरी फातमी तथा कर्नाटक से गाजी रजा खान की विशेष तशरीफआवरी होगी। इस अवसर पर वे अपनी सुरीली आवाज में नात-ए-पाक एवं मनकबत पेश करेंगे।
इस्लामिक जमात कोरबा ने शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों के मुस्लिम भाइयों से अधिक से अधिक संख्या में जुलूस में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है। आयोजकों के अनुसार जुलूस 19 अगस्त, बुधवार को शाम 4 बजे सीतामढ़ी गौ माता चौक से प्रारंभ होगा। सभी से निर्धारित समय पर पहुंचकर जुलूस में सहभागिता करने की अपील की गई है।
