NOW HINDUSTAN korba. भारत के स्वाधीनता की 80वे स्वतंत्रता दिवस सरस्वती शिशु मंदिर पुराना बस स्टैंड कोरबा में हर्षोल्लास से मनाई गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय श्यामसुंदर अग्रवाल (उपाध्यक्ष सरस्वती शिक्षा समिति कोरबा) ,अध्यक्षता गोपाल भाई पटेल(आजीवन सदस्य),विशिष्ट अतिथि माननीय शशि भूषण शर्मा(आजीवन सदस्य) एवम समन्वयक सूर्यकुमार पांडेय की उपस्थिति मां सस्वती,ॐकार एवम भारत माता के समक्ष पूजन दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया गया।
- Advertisement -
मुख्य अतिथि द्वारा 80वे स्वतंत्रता दिवस की ध्वजारोहण किया।बहिनो के द्वारा वंदेमातरम राष्ट्रगीत एवम राष्ट्रगान कर देशभक्ति पूर्ण वातावरण से प्रांगण भावविभोर हो गया। विद्यालय के बहनों ने शानदार राष्टीय गीत,भजन एवम भाषण प्रस्तुत किया जिससे स्वतंत्रता दिवस देश भक्ति पूर्ण हो गया।
उपस्थित अतिथियों का रोली,तिलक श्रीफल तथा वस्त्र से प्रधानाचार्य श्री ओंकार प्रसाद शुक्ल ने स्वागत एवम अतिथि परिचय दिया।कार्यक्रम का सफल संचालन एवम आभार वरिष्ठ आचार्य शशिकांत पटवा द्वारा किया गया।

