NOW HINDUSTAN. Korba. मानिकपुर पुलिस ने वाहन चोर को पकड़ने में सफलता प्रप्त की है । वाहन चोरी के मामले में दो आरोपी शामिल थे । पुलिस ने एक आरोपी को न्यायलय में पेश कर दिया है।
- Advertisement -
बताया जा है कि गौरव नायक चोरी की मोटरसाइकिल में मुडापार बाजार के पास घूम रहा था मुखबिर की सूचना पर चौकी पुलिस ने पकड़कर पूछताछ की तो चोरी का खुलासा हुआ।
पुलिस ने इनके पास से पांच मोटर साइकिल बरामद की है। जिसमे एक रायगढ़ से, दो उरगा व एक मुडापार बाजार से वही एक कोतवाली क्षेत्र से चोरी किया जाना बताया गया है। वही दूसरा आरोपी फैजान उर्फ कौआ पहले से ही जेल में बंद है।
