युवा तुर्क विकास रंजन महतो के जन्मदिन पर युवाओं में उत्साह….

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
2 Min Read
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14 (1)

NOW HINDUSTAN. कोरबा- छत्तीसगढ़ भाजपा के वरिष्ठ नेता, कुशल संगठनकर्ता और युवाओं के प्रेरणास्रोत विकास रंजन महतो के जन्मदिन के अवसर पर कोरबा जिले में उत्साह का माहौल देखने को मिला। जिलेभर के युवाओं, भाजपा कार्यकर्ताओं, समर्थकों एवं शुभचिंतकों ने उन्हें जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं। विकास रंजन महतो को कोरबा जिले का माटीपुत्र और पूर्व सांसद डॉ. बंसीलाल महतो का सुपुत्र होने के साथ-साथ संगठन के प्रति समर्पित युवा नेतृत्व के रूप में जाना जाता है। उनके जन्मदिन को लेकर विशेष रूप से युवाओं में उत्साह नजर आया। विभिन्न स्थानों पर समर्थकों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशियां मनाईं और उनके उज्ज्वल भविष्य तथा दीर्घायु की कामना की।

- Advertisement -
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11 (1)

भाजपा संगठन में सक्रिय भूमिका निभाने वाले विकास रंजन महतो युवाओं के बीच अपनी सरल कार्यशैली, संगठन क्षमता और मिलनसार व्यक्तित्व के लिए पहचान रखते हैं। समर्थकों का कहना है कि उनका मार्गदर्शन युवाओं को सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्र में सक्रिय होकर कार्य करने की प्रेरणा देता है। जन्मदिन के अवसर पर सोशल मीडिया के माध्यम से भी बड़ी संख्या में लोगों ने शुभकामनाएं दीं। समर्थकों ने कहा कि विकास रंजन महतो ने कोरबा जिले की माटी और यहां के लोगों से जुड़े मुद्दों को हमेशा महत्व दिया है। युवाओं के बीच उनकी लोकप्रियता लगातार बनी हुई है। जन्मदिन पर जिले के विभिन्न क्षेत्रों से शुभकामनाओं का सिलसिला जारी रहा। समर्थकों और शुभचिंतकों ने उनके स्वस्थ, सफल एवं उज्ज्वल राजनीतिक-सामाजिक जीवन की कामना की। वही NOW HINDUSTAN  NEWS  परिवार भी अपनी शुभकामनाएं देता है।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08

Share this Article