NOW HINDUSTAN. Korba कुछ दिनों पूर्व कोरबा निवासी गुलाम मेमन ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत की थी कि जिले में कुछ लोगों के द्वारा अवैध कबाड़ का काम किया जा रहा है उसमें तीन लोगों के नाम भी बताए गए थे । जिसमें रवि साहू , दीपक साहू और राजेश साहू के नाम थे ।
- Advertisement -
गुरुवार को रवि साहू ने पुलिस अधीक्षक को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें उसने गुलाम मेमन पर आरोप लगाया कि उसने उनसे 1 लाख रुपये की मांग की है । जिसका ऑडियो भी सामने लाया गया है। हम इसकी कोई पुष्टि नही करते कि ये ऑडियो सही है या गलत । ये तो जांच के बाद ही पता चलेगा लेकिन उसमें कुछ लेनदेन की बात तो हो रही है वो भी दोस्ताने अंदाज में ।
मीडिया से चर्चा करते हुए रवि साहू ने गुलाम मेमन पर कई बड़े आरोप लगाए है। रवि साहू ने आरोप लगाया है कि उनसे पैसों की मांग की जा रही थी और उन्हें परेशान किया जा रहा था। इस संबंध में उनके द्वारा बिलासपुर IG को लिखित शिकायत दिए जाने की बात भी कही गई है।
वही जब गुलाम मेमन से उन पर लग रहे आरोप पा जानकारी ली गई तो उन्होंने कहा कि जो भी आरोप लगया गया है वो निराधार है । ब्लैकमेल करने वाली बात बिल्कुल गलत है। इसकी पुलिस जांच कर सकती है।
