NOW HINDUSTAN. Korba. कोरबा हिंदू नारायणी सेना प्रमुख अरविंद अग्रवाल एवं उनकी टीम के द्वारा कोरबा कलेक्टर से मुलाकात कर उनको ज्ञापन सौपा गया की अभी आने वाले कुछ दिनों बाद भगवान गणेश पूजा के समय शहर के मूर्तिकारों के द्वारा भगवान के शास्त्र संवत वास्तविक एवं विराट स्वरूप से छेड़छाड़ की जाती है और भगवान की कार्टून वाली, बाल रूप ,AI वाली, नाचते गाते ,डाँस करते और प्लास्टर ऑफ पेरिस और पीओपी वाली प्रतिमा बनाई जाती है जिससे हिंदू धर्म और पर्यावरण दोनों का ही बहुत बड़ा नुकसान हो रहा है और हिंदू धर्म और देवी देवताओं का अपमान किसी भी रूप में स्वीकार नहीं किया जा सकता है
पर्यावरण और हिंदू धर्म को ध्यान में रखते हुए मूर्तिकारों के विरोध में हिंदू नारायणी सेना ने कलेक्टर महोदय को ज्ञापन सौपा है और यह मांग की है कि हमारे आराध्य भगवान के वास्तविक ,विराट एवं शास्त्र संवत स्वरूप से छेड़छाड़ करने वाले शहर के सभी मूर्तिकारो पर कठोर से कठोर कार्रवाई की जाए ,और इस मामले में कोरबा कलेक्टर महोदय ने हिंदू नारायणी सेना को यह आश्वासन दिया है कि ऐसे मूर्तिकारो पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी ,साथ ही साथ हिंदू नारायणी सेना कोरबा शहर के धर्म के लिए समर्पित हिंदूओ से यह अपील करती है कि आइए इस संगठन से जुड़ीए और हिंदू धर्म की रक्षा करने और हिंदू धर्म को मजबूत करने में हमारे संगठन का सहयोग करे।
साथ ही शहर की जितनी भी पूजा समितियाँ है ,उनसे हिंदू नारायणी सेना यह अपील करती है कि कुछ नया, नोवेल्टी, कुछ स्पेशल,कुछ अलग और आधुनिक के चक्कर में हमारे आराध्य भगवान के स्वरूप से कोई भी पूजा समिति छेड़छाड़ ना करवाए, बल्कि जो हमारे धार्मिक ग्रंथों और शास्त्रों के अनुरूप जो भगवान का वास्तविक और विराट स्वरूप है ,उसी के अनुसार भगवान की प्रतिमा बनवाएं, यह आपसे हाथ जोड़कर निवेदन करते हैं

