जर्जर सड़कों को लेकर श्यामनारायण सोनी ने निगम आयुक्त को सौंपा ज्ञापन, मांगा ₹17 करोड़ के कार्यों का पूरा हिसाब,आम आदमी पार्टी ने दिया समर्थन …..

Rajesh Kumar Mishra
4 Min Read
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14 (1)

NOW HINDUSTAN. कोरबा। शहर और आसपास की जर्जर सड़कों के स्थायी पुनर्निर्माण तथा सड़क निर्माण कार्यों में पारदर्शिता की मांग को लेकर पूर्व युवा कांग्रेस लोकसभा अध्यक्ष एवं पूर्व जिला समन्वयक राजीव युवा मितान क्लब श्यामनारायण सोनी ने नगर पालिक निगम आयुक्त को जिला प्रशासन के माध्यम से ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में राजगामार-रिस्दी, बालको-कोरबा, कुसमुंडा-कोरबा, उरगा-कोरबा सहित नगर क्षेत्र की खराब सड़कों का स्थायी सुधार कराने की मांग की गई है।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11 (1)

सोनी ने कहा कि बारिश के दौरान सड़कों के गड्ढों में पानी भर जाने से दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ जाता है। उन्होंने कहा कि जर्जर सड़कों को लेकर लगातार आवाज उठाने के बाद शासन-प्रशासन ने सड़क निर्माण के लिए करीब 17 करोड़ रुपये से अधिक की राशि स्वीकृत की है। इसके लिए उन्होंने शासन-प्रशासन का आभार जताते हुए कहा कि अब केवल बजट स्वीकृति पर्याप्त नहीं है, बल्कि स्वीकृत कार्य जमीन पर गुणवत्तापूर्ण तरीके से दिखाई देने चाहिए। सोनी ने कहा कि पूर्व नेताप्रतिपक्ष जी अब कहां है चुप क्यों बैठे हैं।

ज्ञापन में स्वीकृत राशि का मूल आदेश और कार्यवार विवरण सार्वजनिक करने, प्रत्येक सड़क की लंबाई, चौड़ाई और निर्धारित मोटाई बताने, DPR, BOQ, लागू SOR एवं दरों को सार्वजनिक करने की मांग की गई है। इसके साथ ही प्रत्येक सड़क की प्रति किलोमीटर लागत तथा निविदा प्रक्रिया की जानकारी सार्वजनिक करने की मांग भी की गई।

सोनी ने सड़क निर्माण के साथ नाली एवं जल निकासी की समुचित व्यवस्था, निर्माण कार्यों की गुणवत्ता जांच और समय से पहले सड़क खराब होने की स्थिति में संबंधित ठेकेदार की जवाबदेही तय करने की मांग की है। उन्होंने सोशल मीडिया और समाचारों में प्रसारित सड़क निर्माण संबंधी विज्ञापनों में स्वीकृत राशि एवं कार्यों के आंकड़ों में कथित विरोधाभास का उल्लेख करते हुए शासन द्वारा अधिकृत सही आंकड़े सार्वजनिक करने की मांग की।

ज्ञापन में कहा गया है कि कोरबा की जनता लंबे समय से जर्जर सड़कों की समस्या से जूझ रही है। खनिज एवं औद्योगिक संपदा के माध्यम से प्रदेश और देश के विकास में योगदान देने वाले कोरबा में नागरिकों को सुरक्षित और बेहतर सड़क के लिए आंदोलन करना पड़े, यह दुर्भाग्यपूर्ण है।

सोनी ने चेतावनी दी कि मांगों पर तत्काल कार्रवाई कर सड़क निर्माण की स्पष्ट कार्ययोजना और समय-सीमा जनता के सामने नहीं रखी गई तो निश्चित समय के बाद व्यापक आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जनता को घोषणा नहीं, बल्कि जमीन पर टिकाऊ सड़क चाहिए और बजट के साथ उसके उपयोग का पूरा हिसाब भी सार्वजनिक होना चाहिए।

इस आंदोलन को आम आदमी पार्टी ने भी समर्थन दिया है । आप की पदाधिकारी आंनद सिंह ने कहा कि  शहर की सड़कों की हालत बहुत ही खराब है ।

नवपदस्थ डिप्टी कलेक्टर ने ज्ञापन लेने के बाद  मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि ज्ञापन प्राप्त हुआ है । जिसे उचित स्थान पर देकर समाधान किया जाएगा ।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08
Share This Article