NOW HINDUSTAN. Korba. शहर में गणेशोत्सव को लेकर धूमधाम से तैयारी की जा रही है इसी कड़ी में महानदी कॉम्प्लेक्स, निहारिका में गणेशोत्सव की तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो गई हैं। इस वर्ष यहां भगवान श्रीगणेश जी की भव्य प्रतिमा कमल पुष्प पर विराजमान स्वरूप में श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहेगी। गणेशोत्सव आयोजन समिति द्वारा गणेशोत्सव को भव्य, धार्मिक एवं सांस्कृतिक रूप से यादगार बनाने के लिए तैयारियां की जा रही हैं। पंडाल एवं परिसर को आकर्षक रूप देने के साथ ही श्रद्धालुओं की सुविधा का भी विशेष ध्यान रखा जा रहा है।
इस अवसर पर भगवान श्रीगणेश जी की आकर्षक प्रतिमा की स्थापना विधि-विधान एवं धार्मिक परंपराओं के अनुसार की जाएगी। गणेशोत्सव के दौरान प्रतिदिन विधि-विधान से पूजा-अर्चना एवं आरती के साथ भगवान श्रीगणेश जी को प्रसाद-भोग अर्पित किया जाएगा तथा श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया जाएगा। इसके साथ ही विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। गणेशोत्सव आयोजन समिति ने अंचलवासियों से गणेशोत्सव में सहभागी बनकर भगवान श्रीगणेश का आशीर्वाद प्राप्त करने तथा उत्सव को श्रद्धा, भक्ति और सौहार्द के साथ मनाने की अपील की है। महानदी कॉम्प्लेक्स निहारिका में कमल पुष्प पर विराजमान गणपति जी की भव्य प्रतिमा एवं प्रतिदिन लगने वाला प्रसाद-भोग इस वर्ष विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगा।

