बिलासपुर हाईकोर्ट मुख्य न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा ने किया कोरबा जिला न्यायालय का निरीक्षणः न्यायालयीन व्यवस्थाओं, अधोसंरचना एवं निर्माण कार्यों का लिया जायजा, अधिवक्ता संघ द्वारा न्यायमूर्ति का किया गया सम्मान…….

Rajesh Kumar Mishra
4 Min Read
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14 (1)

NOW HINDUSTAN. Korba. छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर के मुख्य न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा ने आज कोरबा जिला न्यायालय का निरीक्षण किया। जिला न्यायालय परिसर पहुंचने पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके पश्चात मुख्य न्यायमूर्ति श्री सिन्हा ने न्यायालय की विभिन्न शाखाओं एवं सुविधाओं का निरीक्षण कर न्यायालयीन व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान मुख्य न्यायमूर्ति श्री सिन्हा ने कोर्ट रूम, चिकित्सक कक्ष, विशेष न्यायालय, प्रतिलिपि अनुभाग, शिशु सदन, लोक सूचना अधिकारी कार्यालय, ई-सेवा केंद्र, डिजिटाइजेशन एवं स्कैनिंग रूम सहित न्यायालय परिसर में चल रहे निर्माण कार्यों का अवलोकन किया। उन्होंने न्यायालयीन कार्यों के सुचारू संचालन के साथ-साथ अधोसंरचना से संबंधित कार्यों की प्रगति की भी जानकारी ली। इस अवसर पर जिला अधिवक्ता संघ कोरबा द्वारा अधिवक्ता संघ की ओर से मुख्य न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा का आत्मीय स्वागत एवं सम्मान किया गया। इस दौरान उन्हें स्मृति चिह्न भेंट किया गया।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11 (1)

जिला अधिवक्ता संघ कोरबा को संबोधित करते हुए मुख्य न्यायमूर्ति श्री सिन्हा ने कहा कि जिला अधिवक्ता संघ के सम्मान समारोह में उपस्थित होकर उन्हें गौरव का अनुभव हो रहा है। उन्होंने इसके लिए अधिवक्ता संघ के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया। मुख्य न्यायमूर्ति श्री सिन्हा ने कहा कि जिला अधिवक्ता संघ की ओर से रखी गई मांगों पर विधिवत विचार करते हुए उन्हें पूरा करने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने अधिवक्ताओं से न्याय व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने तथा पक्षकारों को समयबद्ध एवं सुगम न्याय दिलाने की दिशा में समर्पित होकर कार्य करने का आह्वान किया। जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष  गणेश कुलदीप द्वारा अधिवक्ताओं की समस्याओं के सम्बन्ध में अवगत कराया। इस दौरान न्यायमूर्ति श्री सिन्हा को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया।

Oplus_131072

निरीक्षण के दौरान मुख्य न्यायमूर्ति श्री रमेश सिन्हा ने कोरबा जिला न्यायालय के न्यायाधीशों की बैठक भी ली। बैठक में न्यायालयीन कार्यों, लंबित प्रकरणों एवं न्यायिक व्यवस्थाओं से संबंधित विषयों पर चर्चा की गई।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि अपने पिछले साढ़े तीन वर्षों के कार्यकाल के दौरान न्यायालयीन व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के साथ ही न्यायालयों की अधोसंरचना के विकास पर भी ध्यान दिया गया है। इस अवधि में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं तथा विभिन्न जिलों का भ्रमण कर उनके द्वारा न्यायालयीन व्यवस्थाओं एवं निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया गया है।

इस दौरान प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कोरबा के अध्यक्ष  संतोष शर्मा, कलेक्टर  कुणाल दुदावत, पुलिस अधीक्षक  सिद्धार्थ तिवारी, माननीय उच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार जनरल रजनीश श्रीवास्तव, छत्तीसगढ़ राज्य विधिज्ञ परिषद के अध्यक्ष रविंद्र पराशर सहित जिला अधिवक्ता संघ कोरबा के समस्त अधिवक्तागण व जिला न्यायालय कोरबा में पदस्थ समस्त न्यायिक अधिकारीगण व न्यायिक कर्मचारीगण उपस्थित थे।

कोरबा जिला सत्र न्यायालय के निरीक्षण के बाद  मुख्य न्यायमूर्ति श्री सिन्हा ने शनिवार को व्यवहार न्यायालय कटघोरा का निरीक्षण किया उन्होंने न्यायालय को न्यायलयीन  व्यवस्थाओ ,अधोसंरचना, सुविधाओं का  निरीक्षण किया । इस अवसर पर अधिवक्ता संघ कटघोरा की ओर से उनका स्वागत एवं सम्मान भी किया गया।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08
Share This Article