NOW HINDUSTAN. Korba. बिलासपुर। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के पुराना बस स्टैंड स्थित शारदा लॉज में एक युवक ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान प्रदीप जायसवाल के रूप में हुई है, जो कोरबा जिले के दीपका का रहने वाला बताया जा रहा है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस को घटनास्थल से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। बताया जा रहा है कि नोट में युवक ने खुद के डिप्रेशन में होने का उल्लेख किया है और इस कदम के लिए अपने परिवार से माफी मांगी है।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई की तथा मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस युवक के बिलासपुर आने और आत्महत्या के पीछे की परिस्थितियों को लेकर भी जांच कर रही है। घटना के संबंध में पुलिस द्वारा आगे की कार्रवाई की जा रही है।

