न्यू राजस्व कॉलोनी में महिलाओं ने विधि-विधान से किया हलषष्ठी व्रत, डिगेश्वर महादेव मंदिर में गूंजे मंगलगीत…..

Rajesh Kumar Mishra
1 Min Read
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14 (1)

NOW HINDUSTAN. कोरबा। न्यू राजस्व कॉलोनी डिगापुर, कोरबा में महिलाओं द्वारा हलषष्ठी व्रत का आयोजन श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ किया गया। महिलाओं ने डिगेश्वर महादेव के समीप विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि और संतान की मंगलकामना के लिए व्रत रखा।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11 (1)

इस अवसर पर कॉलोनी की महिलाएं सोलह श्रृंगार कर पारंपरिक रूप से सज-धजकर पूजा स्थल पर पहुंचीं। सभी ने सामूहिक रूप से हलषष्ठी माता की पूजा-अर्चना की और धार्मिक परंपराओं के अनुसार व्रत की रस्में पूरी कीं। पूजा के दौरान महिलाओं ने मंगलगीत एवं भजन प्रस्तुत किए, जिससे पूरे वातावरण में भक्तिमय माहौल बना रहा।

कार्यक्रम में श्रीमती आराधना मैडम, श्रीमती अनीता राठौर, श्रीमती अनीता कश्यप, श्रीमती संतोषी राठौर, श्रीमती नेहा साहू, श्रीमती परिधि यादव, श्रीमती गोदावरी कंवर, श्रीमती अनुसूया कंवर, श्रीमती सकून महंत, श्रीमती सुनैना यादव, श्रीमती तीर्थ कंवर, श्रीमती माही, श्रीमती रजनी कंवर, श्रीमती संतोषी कंवर, श्रीमती ज्योति कंवर एवं श्रीमती हिमांशी सिंह सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।
महिलाओं ने एक-दूसरे को व्रत की शुभकामनाएं दीं और धार्मिक परंपराओं को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। आयोजन के दौरान आपसी सौहार्द और उत्साह का माहौल देखने को मिला।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08
Share This Article