बालको नगर में मानव भ्रूण मिलने से मचा हड़कंप, मुख्य मार्ग के पास मिला भ्रूण…..

Rajesh Kumar Mishra
2 Min Read
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14 (1)

NOW HINDUSTAN. कोरबा। रानी धनराज कुंवर अस्पताल में भ्रूण मिलने  की बात अभी शांत नही हुई थी कि बालको थाना क्षेत्र में बुधवार की देर शाम मानव भ्रूण मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। भद्रापारा मुख्य मार्ग पर स्थित श्री अपार्टमेंट के समीप भ्रूण मिलने की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11 (1)

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, अज्ञात व्यक्ति द्वारा भ्रूण को श्री अपार्टमेंट के समीप मुख्य मार्ग किनारे छोड़ दिया गया था। इसी दौरान स्थानीय लोगों की नजर उस पर पड़ी। मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल डायल-112 को सूचना दी गई और भ्रूण को अस्पताल ले जाया गया।

सूचना मिलते ही बालको पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लेकर मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस इस बात का पता लगाने में जुटी है कि भ्रूण वहां कैसे पहुंचा और इसे कौन छोड़कर गया। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी जांची जा सकती है।

फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है। भ्रूण को यहां छोड़ने वाले व्यक्ति की पहचान और घटना के पीछे की वास्तविक वजह पुलिस जांच के बाद ही सामने आ सकेगी। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08
Share This Article