
NOW HINDUSTAN कोरबा। छत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के संगठनात्मक चुनाव में कोरबा जिले के विभिन्न संगठनों के जिला अध्यक्ष शामिल हुए। इस दौरान आपसी तालमेल और सहमति के साथ तरुण राठौर को जिला संयोजक तथा विपिन यादव को सहसंयोजक चुना गया। दोनों पदों पर सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया।
चुनाव प्रक्रिया प्रदेश अध्यक्ष रोहित तिवारी की उपस्थिति में संपन्न हुई। उन्होंने बताया कि चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। संगठन के पदाधिकारियों ने आपसी समन्वय और एकजुटता के साथ नई जिम्मेदारियों के लिए सहमति जताई।
नवनियुक्त जिला संयोजक तरुण राठौर और सहसंयोजक विपिन यादव से संगठन के कार्यों को आगे बढ़ाने तथा कर्मचारी-अधिकारी संगठनों के बीच समन्वय मजबूत करने की अपेक्षा की जा रही है।




