NOW HINDUSTAN खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 एवं आगामी वर्षों में किसानों की सुविधा के लिए कोरबा जिले में 8 नए धान उपार्जन केंद्र खोलने की अनुमति दी गई है। जिला सहकारी केंद्रीय बैंक द्वारा भेजी गई सूची में केंद्रों के नाम और उनसे जुड़े गांवों का निर्धारण किया गया है।
नवापारा (सि.) केंद्र से नवापारा, पाल ढुरेना, कोठीखर्रा, सरपता, सिमगा, गड़रा, जामकछार और घोंसरा गांव के किसान जुड़ेंगे।
परला केंद्र में कापनपारा, धुवापुर, चोटिया, परला, बनिया, भुजंगकछार, मड़ई, लमना, लाद, लालपुर और हड़मोरा गांव शामिल हैं।
परसदा केंद्र से परसदा, बापापुती और शिवपुर के किसान लाभान्वित होंगे।
डोडकी केंद्र में टाड़पखना, डोडकी, नवापारा, नानबांका, बहनाईपुर, बड़ेबांका, मदनपुर, सगुना, भोंडकछार, भेलवाटिकरा और पटपरा गांव शामिल हैं।
ढोलपुर केंद्र से जोरहाडबरी, खमरिया, ढोलपुर और पथरी;
पुरेना केंद्र से पुरेना, खरहरी और जर्वे;
चोड़ा केंद्र से चोढ़ा, अंडीकछार और रामपुर; जबकि मुढ़ाली केंद्र से मुढ़ाली और कटसीरा गांव के किसान जुड़े रहेंगे।
नए केंद्र शुरू होने से किसानों को धान बेचने के लिए दूरस्थ केंद्रों तक नहीं जाना पड़ेगा। इससे आवागमन में लगने वाला समय और परिवहन खर्च कम होगा। नजदीकी केंद्र उपलब्ध होने से धान विक्रय की प्रक्रिया सुविधाजनक बनेगी और खरीदी केंद्रों पर किसानों की भीड़ कम करने में भी मदद मिलेगी।
