NOW HINDUSTAN. Korba. सक्ती। वर्ष 2022 में फेसबुक के माध्यम से नाबालिग बालक का अश्लील वीडियो अपलोड करने के मामले में लंबे समय से फरार आरोपी को सक्ती पुलिस ने गिरफ्तार किया है। तकनीकी साक्ष्यों और लगातार पतासाजी के बाद पुलिस ने आरोपी को पकड़कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार, भारत सरकार के गृह मंत्रालय एवं एनसीआरबी शाखा से साइबर टिपलाइन के माध्यम से फेसबुक पर महिला एवं बच्चों से संबंधित आपत्तिजनक सामग्री अपलोड किए जाने की शिकायत प्राप्त हुई थी। शिकायत में दर्ज लॉगिन समय, आईपी एड्रेस और अन्य तकनीकी जानकारियों के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की। सेवा प्रदाता कंपनी से प्राप्त जानकारी तथा आईपी एड्रेस और मोबाइल टावर लोकेशन के विश्लेषण में घटना के समय लोकेशन ग्राम देवरमाल, तहसील सक्ती के आसपास मिली।
आगे की जांच में फेसबुक पर नाबालिग बालक का अश्लील वीडियो अपलोड किए जाने के मामले में मोबाइल धारक की जानकारी जुटाई गई। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की पहचान राजेन्द्र कुमार मिरी उर्फ गजालाल मिरी (30 वर्ष), निवासी खैयापारा, ग्राम बड़े देवगांव, थाना खरसिया, जिला रायगढ़ के रूप में हुई।
इस मामले में अपराध क्रमांक 130/2024 के तहत आईटी एक्ट की धारा 67(बी), आईपीसी की धारा 201 तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 15(2) के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना की जा रही थी। आरोपी लगातार फरार रहकर अपना ठिकाना बदल रहा था, जिसके चलते उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही थी।
पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल एवं एसडीओपी सक्ती डॉ. भुवनेश्वरी पैकरा के मार्गदर्शन में थाना सक्ती पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर तंत्र की मदद से आरोपी की तलाश जारी रखी। आखिरकार 19 नवंबर 2026 को आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। अपराध में संलिप्तता पाए जाने पर उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
साइबर अपराध से दूर रहने की अपील
सक्ती पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि सोशल मीडिया पर अश्लील, आपत्तिजनक अथवा नाबालिग बच्चों से संबंधित अनुचित सामग्री अपलोड, शेयर या प्रसारित न करें। यह गंभीर दंडनीय अपराध है। किसी भी साइबर अपराध की सूचना साइबर हेल्पलाइन 1930 या नजदीकी पुलिस थाने में दें।
सक्ती। वर्ष 2022 में फेसबुक के माध्यम से नाबालिग बालक का अश्लील वीडियो अपलोड करने के मामले में लंबे समय से फरार आरोपी को सक्ती पुलिस ने गिरफ्तार किया है। तकनीकी साक्ष्यों और लगातार पतासाजी के बाद पुलिस ने आरोपी को पकड़कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।