NOW HINDUSTAN. कोरबा। रविशंकर शुक्ल नगर स्थित सेंट विंसेंट पलोटी स्कूल का वार्षिक उत्सव ‘सप्तरंग’ शुक्रवार को हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से उपस्थित अतिथियों एवं अभिभावकों का मन मोह लिया।
सप्तरंग थीम पर आधारित इस आयोजन में विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा, कला और रचनात्मकता का शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. लक्ष्मी नारायण कंवर, प्राचार्य शासकीय ई.वी. स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोरबा तथा विशेष अतिथि के रूप में कमलेश्वर कुमार राव, उप महाप्रबंधक, सेंट्रल वर्कशॉप एसईसीएल उपस्थित रहे। वहीं संजय गुप्ता, प्राचार्य इंडस पब्लिक स्कूल दीपका भी अतिथि के रूप में शामिल हुए।

विद्यालय के मैनेजर फादर एल्बिनस तिर्की, प्राचार्य फादर संजीव खाखा एवं शिक्षकगण ने विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों का आनंद लिया और उनके उत्साहवर्धन किया। पूरे आयोजन में उत्साह, उमंग और सांस्कृतिक रंगों की छटा देखने को मिली।
