
NOW HINDUSTAN. कोरबा जिले में अवैध खनन, परिवहन और भंडारण पर लगाम कसने के लिए प्रशासनिक स्तर पर सख्ती बरती जा रही है। कोरबा जिला कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देशानुसार अवैध खनन, परिवहन और भंडारण पर लगाम कसने खनिज विभाग की टीम ने सख्त कार्यवाही की। इस कार्यवाही उपरांत रेत माफियाओं के बीच हड़कंप मचा हुआ है।
कोरबा जिला के ग्राम सीतामणी, पताड़ी, सरगबुंदिया, झींका सहित आसपास के क्षेत्रों में छापामार जांच कार्यवाही की गई। जांच कार्यवाही के दौरान अभिवहन पास में दर्ज मात्रा से अधिक रेत परिवहन, अवैध भंडारण और अवैध उत्खनन करते हुए कुल 20 वाहन/मशीनें पकड़ी गईं।
इनमें 05 ट्रैक्टर, 06 टिप्पर, 04 हाईवा, 01 हाईवा (अवैध भंडारण में), 02 चैन माउंटेन मशीनें (अवैध उत्खनन में), 01 हाईवा और 01 ट्रेलर (गिट्टी के अवैध परिवहन में) शामिल को जब्त किया गया हैं।
सभी वाहन खनिज अधिनियम 1957 की धारा 21 के तहत जब्त किए गए हैं और आगे की कार्यवाही तक इन्हें खनिज जांच नाका उरगा में खड़ा किया गया है।
दबी जुबान से अवैध उत्खनन में लगे लोगों का कहना है कि जब पैसे दिए जा रहे है तो कार्यवाही क्यू की गई । हर माह पुलिस और खनिज विभाग को मोटी रकम दी जाती है । ये तो सही है । तभी तो खुलेआम ट्रेक्टरों के माध्यम से टिपर से ओवर लोड रेत का परिवहन किया जाता है।।




