
NOW HINDUSTAN. Korba. छत्तीसगढ़ प्रदेश के वाणिज्य, उद्योग और श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन मुंबई में आयोजित ‘इंडिया स्टील 2025’ सम्मेलन में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने छत्तीसगढ़ को इस्पात उत्पादन और औद्योगिक निवेश के लिए तेजी से उभरता हुआ गंतव्य बताया।
कैबिनेट मंत्री श्री देवांगन ने इस्पात क्षेत्र में राज्य सरकार की नीति, पारदर्शिता और प्रोत्साहन योजनाओं की जानकारी दी और देश-विदेश के निवेशकों से राज्य के औद्योगिक विकास में साझेदार बनने का आह्वान किया।




