
NOW HINDUSTAN. Korba. अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर किकबॉक्सिंग एसोसिएशन आफ छत्तीसगढ़ के द्वारा खिलाड़ियों के स्वास्थ्य जागरूकता हेतु हेल्थ अवेयरनेस सेमिनार का आयोजन सी एम ए किकबॉक्सिंग अकैडमी कोरबा में किया गया। एसोसिएशन के। कार्यकारी अध्यक्ष तारकेश मिश्रा एवं महासचिव आकाश गुरुदिवान ने बताया कि उक्त सेमिनार में ऑनलाइन माध्यम से मुख्य वक्ता आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी एवं एस स्कॉलर राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान जयपुर डॉ संतोष रात्रे के द्वारा आनलाइन माध्यम से खिलाड़ियों को अच्छे प्रदर्शन हेतु स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने का मार्गदर्शन दिया गया।

इस अवसर पर विशेष रूप से लेटेंट ट्यूबरक्लोसिस विषय पर व्याख्यान भी डॉक्टर रात्रि के द्वारा दिया गया। कार्यक्रम की सफल आयोजन में प्रभात कुमार साहू, जुनैद आलम, अशोक साहू, अंकुश लाल यादव, शुभम यादव, रमेश साहू, लोकिता चौहान सहित सी एम ए किकबॉक्सिंग अकादमी के सभी प्रशिक्षको एवं सदस्य गण का सहयोग रहा।




