
NOW HINDUSTAN. Korba. भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ट्रेनों में रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक मोबाइल चार्जिंग पॉइंट बंद रखने के निर्देश जारी किए हैं। रेलवे बोर्ड ने सभी जोनल रेलवे को इस नियम का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने को कहा है।
बताया गया है कि दक्षिण पूर्व रेलवे में चार्जिंग के दौरान एक यात्री के पावर बैंक से धुआं निकलने और उसमें धमाका होने की घटना के बाद यह कदम उठाया गया है। रेलवे का उद्देश्य ऐसी घटनाओं पर अंकुश लगाना और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।
ऑनबोर्ड स्टाफ की होगी जिम्मेदारी
निर्देशों के अनुसार, ट्रेनों में तैनात ऑनबोर्ड स्टाफ को निर्धारित समय पर चार्जिंग पॉइंट बंद करने होंगे। इसके साथ ही संबंधित अधिकारियों को औचक निरीक्षण करने और कर्मचारियों को आवश्यक प्रशिक्षण देने के निर्देश भी दिए गए हैं, ताकि नियमों का प्रभावी ढंग से पालन हो सके।
रे
लवे बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि इस व्यवस्था में कोई अपवाद नहीं होगा। यात्रियों को भी सलाह दी जाती है कि वे यात्रा के दौरान मोबाइल और पावर बैंक की चार्जिंग करते समय सुरक्षा संबंधी सावधानियों का पालन करें।



