NOW HINDUSTAN. कोरबा। सुदर्शन समाज कल्याण समिति कोरबा द्वारा मुड़ापार में श्री श्री सुदर्शन महाराज जी की जयंती प्रतिवर्ष की परंपरा के अनुसार इस वर्ष भी हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन समिति के उपाध्यक्ष रमेश करसेल के नेतृत्व में किया गया।
इस अवसर पर भोग-भंडारा एवं भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ, जिसमें सैकड़ों की संख्या में समाज के महिला-पुरुष एवं सामाजिक बंधुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर महाराज जी का स्मरण किया। आयोजन के दौरान सामाजिक एकता और भाईचारे का संदेश भी दिया गया।
कार्यक्रम में राम सजीवन, लच्छू बेला, रमेश करसेल, सिकंदर उसर, वर्षा, खेमलाल, अमर करसेल, मनोज कलसे, बबलू केन, सोनू केन सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे।
