व्यापमं की परीक्षाओं में दिव्यांगजन ले सकेंगे सहलेखक की सुविधा-आवेदन 1 मार्च से लिया गया हैं ऑनलाइन…..

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
2 Min Read

NOW HINDUSTAN. Korba. छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा आयोजित प्रवेश पात्रता और भर्ती परीक्षाएं जिनका ऑनलाइन आवेदन 1 मार्च से लिया गया है, उन परीक्षाओं में अब दिव्यांगजनों को सह-लेखक की सुविधा दिया जाएगा। इस संबंध में अनुमति के संबंध में निर्देश जारी किए गए हैं। व्यापम के परीक्षा संचालन निर्देशिका के प्रावधान अनुसार दृष्टिबाधित, दोनों हाथ से दिव्यांग (बीए) एवं सेलिब्रल पाल्सी की श्रेणी के परीक्षार्थियों या अन्य श्रेणी के संदर्भित दिव्यांगजन जिन्हें शारीरिक एवं मानसिक अक्षमता के कारण लिखने में शारीरिक बाधा कठिनाई हो, उन्हें मांग करने पर सहलेखक की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

- Advertisement -

परीक्षार्थी को परीक्षा का ऑनलाइन आवेदन करते समय, वह स्वयं सहलेखक लाएगा। परीक्षा केन्द्र के केन्द्राध्यक्ष से सहलेखक की सुविधा चाहता है, में से किसी एक विकल्प को चुनना होगा। परीक्षा के ऑनलाईन आवेदन में इस प्रकार सहलेखक का विकल्प चुनने पर ही सहलेखक की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इस प्रकार के परीक्षार्थियों को प्रति घंटा के लिए 20 मिनट का प्रतिपूरक समय प्रदान किया जाएगा। सहलेखक की अधिकतम शैक्षणिक योग्यता, संबंधित पद के लिए निर्धारित न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता से एक श्रेणी निर्धारित की गई है। केन्द्राध्यक्ष द्वारा सहलेखक उपलब्ध कराए जाने की स्थिति में प्रति शीट के लिए 200 रुपए मानदेय दिया जाएगा।

Share this Article