वैदिक सनातनी ज्योतिष महामंथन विद्वान की खोज कार्यक्रम सम्पन्न …….

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
1 Min Read

NOW HINDUSTAN. Korba  वैदिक सनातनी ज्योतिष महामंथन विद्वान की खोज कार्यक्रम 22 जून 2025 को माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी रीवा के विशाल सभागार में दीप खरे एवं विक्रम शुक्ला के संयोजकत्व में संपन्न हुआ ।

- Advertisement -

कार्यक्रम में मध्यप्रदेश के उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला, सांसद रीवा जनार्दन मिश्रा, नगर पालिका अध्यक्ष व्यंकटेश पाण्डेय, वरिष्ठ पत्रकार जयराम शुक्ला, सतना आर टी ओ संजय श्रीवास्तव, वरिष्ठ समाज सेवी सुनील सिंह, रामपुर बघेलान विधायक विक्रम सिंह एवं पूर्व विधायक के पी त्रिपाठी आदि ने शिरकत की ।

कार्यक्रम में देश के विभिन्न प्रांतों से पधारे वरिष्ठ विद्वानों के समक्ष मंच में जन्म कुंडली का एनालिसेस करवाकर रीवा में ज्योतिष शास्त्र के विद्वानों की खोज की गई ।

कार्यक्रम में देश के सुविख्यात ज्योतिषी जी डी वशिष्ठ, सुबेश शर्मन, अक्षय शर्मा, अमित शर्मा, हिरेंद्र शुक्ला, डी पी शास्त्री, विनोद पाण्डेय आदि ने भाग लिया ।

Share this Article