विषखोपड़ा (गोह) और स्वान के बीच हुई जबरदस्त भिड़ंत ,लोगों ने किया कैमरा में कैद, देखिए वीडियो…..

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
1 Min Read

NOW HINDUSTAN. Korba.  कोरबा अंचल कोरबा सीएसईबी कॉलोनी क्षेत्र में विषखोपड़ा (गोह) और स्वान के बीच जबरदस्त भिड़ंत हो गई।
घटना स्थल पर मौजूद स्थानीय लोगों ने बताया कि यह दृश्य बेहद खतरनाक और रोमांचक था। गोह और स्वान आपस में भिड़ गए और उनके बीच कुछ मिनटों तक संघर्ष चलता रहा। इस दौरान लोग दूरी बनाकर तमाशा देखते रहे और कई लोगों ने इस पूरी घटना को अपने मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि विषखोपड़ा (गोह) अपनी सुरक्षा में सतर्क दिखाई दे रही है, जबकि स्वान उस पर बार-बार हमला करने की कोशिश कर रहा है।

- Advertisement -

 

हालांकि कुछ ही देर बाद दोनों एक-दूसरे से अलग हो गए और किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। विशेषज्ञों के अनुसार, इस तरह की घटनाएं बारिश के मौसम में अधिक देखी जाती हैं जब वन्य जीव रिहायशी इलाकों की तरफ चले आते हैं। लोगों से अपील की गई है कि ऐसे खतरनाक जीवों को देखकर घबराएं नहीं, बल्कि तुरंत वन विभाग को सूचित करें।

Share this Article