शक्तिर्जन का महापर्व गुप्त नवरात्रि 26 जून से…….

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
1 Min Read

NOW HINDUSTAN. Korba. आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से गुप्त नवरात्रि का आरंभ होता है. इस बार आषाढ़ मास की गुप्त नवरात्रि 26 जून से शुरू हो रही है ।

- Advertisement -

गुप्त नवरात्रि में की जाती है शक्ति की उपासना-

आषाढ़ गुप्त नवरात्रि 26 जून से शरू हो रही है । हिंदू धर्म में नवरात्रि का खास महत्व है. शक्ति की उपासना करने लोग नवरात्रि कि पर्व को बेहद खास मानते हैं, और इस दौरान मां दुर्गा की उपासना करते हैं. साल भर में पड़ने वाला 4 नवरात्रि में आषाढ़ मास की नवरात्रि भी एक है. आमतौर पर आषाढ़ नवरात्रि गुप्त नवरात्रि के रूप में जाना जाता है. इस दौरान दस महाविद्या माता काली, मां तारा, मां त्रिपुर सुंदरी, माता भुवनेश्वरी, मां छिन्नमस्ता, त्रिपुर भैरवी, मां धूमावती, मां बंगलामुखी, मातंगी और कमला देवी की पूजा की जाती है ।

आप सभी को आषाढ़ गुप्त नवरात्रि की बहुत बहुत शुभकामनाएं । मां शारदे की असीम कृपा सदैव आप और आपके परिवार पर रहे यही आदिशक्ति महामाया से कामना है ।

।। जय माँ शारदे ।।

Share this Article