NOW HINDUSTAN. Korba. कोरबा जिला प्रकृतिक सुंदरता के लिए जाना जाता है । यहाँ पर्यटन के लिए कई जगह है जो जिले के साथ ही पूरे देश मे जाना जाता है । और यहां बारिश के मौसम में प्रकृति के अलग-अलग रंग-रूप देखने को मिल रहे हैं। कहीं हरियाली तो कहीं और कुछ दर्शनीय प्राकृतिक का नजारा दिख जाता हैं। कोरबा विकासखंड अंतर्गत लेमरू ग्राम पंचायत के देवपहरी स्थित चोरनई नदी पर मौजूद गोविंदझुंझा जलप्रपात का सौंदर्य इन दिनों निखर उठा है।
- Advertisement -
ग्राम लेमरू क्षेत्र से होकर आने वाली नदी देवपहरी के गोविंदझुंझा में जलप्रपात बनाती है। विपुल जलराशि का सैकड़ो फीट ऊंचाई से नीचे गिरना लोगों को मंत्रमुग्ध करता है। इस नजारे को देखने के लिए बारिश में सैलानी भारी संख्या में यहाँ पहुंच रहे हैं।यहां पहुंचने वालों से जिला प्रशासन अपील करती है कि जल प्रपात से दूर रहे । यहां खतरा भी हो सकता है

