स्वास्थ्य, सेवा और सुरक्षा का संगम — 30 जून को ग्राम बिटकुला में भव्य आयोजन….

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
2 Min Read

NOW HINDUSTAN. Korba. ग्रामीण क्षेत्रों में जनसेवा की भावना को साकार करने हेतु 30 जून 2025, सोमवार को ग्राम बिटकुला में एक विशाल स्वास्थ्य परीक्षण मेला, स्वैच्छिक रक्तदान शिविर एवं यातायात जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।

- Advertisement -

यह कार्यक्रम शिशु मंदिर परिसर, ग्राम बिटकुला में प्रातः 10:00 बजे से सायं 5:00 बजे तक आयोजित किया जाएगा, जिसमें क्षेत्र के वरिष्ठ डॉक्टरों द्वारा जनरल मेडिसिन, चर्म रोग, दंत रोग, स्त्री रोग, बाल रोग एवं कैंसर जांच सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

साथ ही, ब्लड बैंक की मोबाइल टीम द्वारा रक्तदान संग्रहण किया जाएगा, जो थैलेसीमिया व सिकल सेल पीड़ित बच्चों हेतु अत्यंत महत्वपूर्ण है।

इस अवसर पर जिला एवं स्थानीय प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग, ट्रैफिक पुलिस, सामाजिक संगठन तथा ग्रामवासी सक्रिय सहभागिता निभा रहे हैं।जिला मुख्यालय से एडिशनल एसपी रामगोपाल करियारे एवं उनकी पूरी टीम के उपस्थिति रहेगी जो यातायात जागरूकता कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीणों को सड़क सुरक्षा, हेलमेट के महत्व, ट्रैफिक नियमों की जानकारी और व्यवहारिक प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।

💡 विशेष आकर्षण:

सभी रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह

स्वास्थ्य परीक्षण कराने वालों को नि:शुल्क परामर्श

महिलाओं व वरिष्ठ नागरिकों के लिए विशेष सुविधा

📣 आयोजकों की अपील:
ग्रामवासियों, युवाओं, विद्यार्थियों एवं जनप्रतिनिधियों से विनम्र अनुरोध है कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस जनकल्याणकारी आयोजन का लाभ उठाएं और अपने स्वास्थ्य, समाज व सुरक्षित जीवन हेतु जागरूक बनें।

 

Share this Article