जिले में शासकीय मदिरा दुकान के सेल्समैन पर लगा मिलावट करने का आरोप…..

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
2 Min Read

NOW HINDUSTAN. शहर में जमकर शराब में पानी मिलाया जा रहा है । बिना आबकारी विभाग के कर्मचारियों के मिली भगत से मिलावट नही हो सकती है । यह मामला कोरबा जिले के एक शासकीय मदिरा दुकान का है जहां शराब में पानी मिलाए जाने का का आरोप लगाया गया हैं । जानकारी के अनुसार आबकारी विभाग की सर्वमंगला कंपोजिट मदिरा दुकान का एक वीडियो सामने आया है जिसमें दुकान का सेल्समैन देशी शराब में पानी मिलाने की बात स्वीकार करता दिख रहा है। एक ग्राहक ने जब देशी शराब खरीदी तो उसने बोतल का सील टूटा हुआ पाया।

- Advertisement -

ग्राहक ने इसका विरोध किया और मोबाइल से वीडियो बनाते हुए सेल्समैन से पूछताछ की। तब उक्त वीडियो में सेल्समेन ने खुद की पहचान बताते हुए मदिरा में पानी मिलाने की बात स्वीकार की। यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी जिले के पाली, सर्वमंगला, निहारिका और बांकीमोंगरा की मदिरा दुकानों में मिलावट के मामले सामने आ चुके हैं। आबकारी विभाग ने इन मामलों में कार्यवाही भी की है। जिले की मदिरा दुकानों में कर्मचारियों की भर्ती प्लेसमेंट एजेंसी करती है। इस व्यवस्था पर कई बार सवाल उठ चुके हैं, लेकिन एजेंसी के अधिकारी इन शिकायतों को नजरअंदाज कर रहे हैं।

आबकारी विभाग की बीट प्रभारी विजिता रानू भगत ने कहा है कि वे मामले की जांच कर आगे की कार्यवाही करेंगी। यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Share this Article