खेत में लटका मिला युवक का शव-जांच जारी…..

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
2 Min Read

NOW HINDUSTAN. Korba. कोरबा जिले के करतला थाना अंतर्गत बसे ग्राम के निकट खेत में एक युवक की लाश फांसी के फंदे पर लटकी हुई हालत में मिली है। पुलिस को जांच में जिस प्रकार नायलॉन की रस्सी के सहारे बनाए गए फंदे में उक्त व्यक्ति लटका मिला है, उससे मामला सन्देहास्पद नजर आ रहा है।
हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस की जांच से पहले कुछ भी कहना उचित नहीं होगा।

- Advertisement -

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर करतला थाना प्रभारी निरीक्षक कृष्ण कुमार वर्मा मातहतों के साथ पहुंचे।उन्होंने बताया कि ग्राम बोतली से करीब 200 मीटर दूर चैनपुर के खेत में ग्राम बोतली निवासी सांझी लाल राठिया 18 वर्ष नामक ग्रामीण का शव संदिग्ध हालत में मिला है। वह फांसी के फंदे पर झूलता हुआ पाया गया है। मामला सन्देहास्पद प्रतीत होने पर अन्य अधिकारी को मौके पर बुलाकर प्रारंभिक पड़ताल कराई जा रही है। इसके पश्चात शव को फंदे से उतरवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्यवाही की जाएगी।

ग्रामीण की मौत किन परिस्थितियों में हुई है, इसे लेकर परिजन भी संदेह जाहिर कर रहे हैं। घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है और रो-रो कर बुरा हाल है। गांव में शोक मिश्रित सन्नाटा पसरा हुआ है।

Share this Article