प्रदेश के उप मुख्यमंत्री का काफिला रोक ग्रामीणों ने जलभराव पर जताई नाराजगी…….

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
1 Min Read

NOW HINDUSTAN. Korba.  भूमि पूजन और लोकार्पण करने कोरबा प्रवास पर आए उप मुख्यमंत्री, नगरीय प्रशासन व कोरबा जिले के प्रभारी मंत्री अरुण साव, कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन के काफिले को रोक कर पाली वासियों ने अपनी समस्या बताई।

- Advertisement -

नगर पंचायत पाली क्षेत्र के अंतर्गत विभिन्न विकास व निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास करने प्रभारी मंत्री पाली पहुंचे थे। मंगल भवन में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वह एनटीपीसी कावेरी विहार गेस्ट हाउस के लिए रवाना हुए। इस बीच उनका काफिला पाली में ही नंदलाल होटल के सामने स्थानीय वासियों ने रोक दिया।

लोगों ने इस बरसात में भी अपने घरों-दुकानों में पानी भरने की समस्या को लेकर आक्रोश जाहिर करते हुए चिंता जताई। उन्होंने कहा कि जलभराव की स्थिति काफी लंबे समय की समस्या है, लेकिन उसके बावजूद जनप्रतिनिधि और ना ही प्रशासन इस ओर ध्यान दे रहा है। मौके पर जिलाधीश व पुलिस अधीक्षक ने लोगों को समझाया तब जा कर काफिले का रास्ता छोड़ा गया।

Share this Article