NOW HINDUSTAN. Korba. . नगर पंचायत छुरीकला में पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा होने की खबर लगते ही नगर के शिव भक्तों में खुशी की लहर दौड़ गई है तथा लोगों के बीच कथा आयोजन को चर्चाएं हो रही है। 12 से 18 जुलाई तक महाकाल भक्त मंडल कोरबा द्वारा कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा के आयोजन को लेकर बंद पड़े वंदना पावर प्लांट स्थान का चयन किया गया है । इसके पहले कथा आयोजन के लिए खैरभवना कनबेरी मैदान का चयन कर भक्त मंडल द्वारा तैयारी की जा रही थी, लेकिन बारिश ‘होने एवं भीड़ और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आयोजन स्थान को * बदलकर टीपी नगर स्थित इंदिरा – स्टेडियम को चुना गया परंतु यहां भी यातायात व्यवस्था को देखते हुए प्रशासनिक अधिकारियों ने शहर से दूर नगर पंचायत छुरीकला में वंदना पावर प्लांट के लिए अधिग्रहित किये गए भूमि का चयन किया गया।
- Advertisement -
स्थान चयन के बाद प्रशासनिक अधिकारी पार्किंग, सुरक्षा व्यवस्था के साथ कथा पंडाल बनाने की तैयारी में लग गए हैं। नगर के कुछ लोगों ने बताया पंडित प्रदीप मिश्रा के कथा आयोजन को. लेकर पिछले वर्ष वंदना प्लांट स्थान का चयन किया गया था परंतु किसी कारणवध एवं व्यवस्था को लेकर खैरभवना कनबेरी मैदान का चयन किया गया था। सावन महीना होने से कथा में लाखों की भीड़ उमड़ने की संभावना से व्यवस्था और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रशासनिक अधिकारी इस स्थान को रद्द कर इंदिरा स्टेडियम का चयन किया लेकिन यहां भी यातायात के दबाव को देखते हुए छुरीकला में बंद पड़े वंदना प्लांट के खाली मैदान का आयोजन के लिए चयन किया गया।

