वानर की करेंट से मौत , वन विभाग एवं नोवा नेचर की टीम ने किया विधि-विधान से अंतिम संस्कार…….

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
1 Min Read

NOW HINDUSTAN. Korba. कोरबा जिले के रामपुर सिंचाई कॉलोनी में लोग उस समय सख्ते में आ गए, जब दो वानर पेड़ के ऊपर उछल कूद कर रहे थे और देखते ही देखते एक वानर अचानक 11केवी लाइन की चपेट में आ नीचे जमीन के गिर गया। लोग कुछ समझ पाते तब तक वानर की मृत्यु हो चुकी थी।

- Advertisement -

इस घटित घटना की जानकारी वन विभाग को दी गयी, जिसके पश्चात घटना स्थल पर वन विभाग एवं नोवा नेचर की टीम पहुंच आस-पास के लोगों से पहले घटना की जानकारी ली। लोगों ने बताया की दो वानर आपस में खेल रहे थे तभी एक वानर खंभे में चढ़ गया और करेंट के चपेट में आ गया। जिसके कारण उसकी मृत्यु हो गई। पंचनामा पश्चात उसको कपड़े में ढक कर पूरे विधि-विधान से पूजा-पाठ कर फूल, नारियल, दीप जलाकर अंतिम संस्कार किया गया। जिसमें वन रक्षक कमलेश कुम्हार, अर्जुन कंवर, नोवा नेचर से जितेंद्र सारथी, मयंक बख्शी, आदि के साथ ही वन विभाग के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

Share this Article