नेहरू नगर में तेज बहाव में बहा 8 साल का मासूम……

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
1 Min Read

NOW HINDUSTAN. Korba. कोरबा जिलान्तर्गत बालको थाना क्षेत्र के नेहरू नगर में एक मासूम की दर्दनाक मृत्यु से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। जानकारी के अनुसार मंगलवार को 8 वर्षीय दीपेश साह अपने दोस्त के साथ मछली पकड़ने के बहाने घर से निकला था। दोनों बच्चे श्मशान घाट के पास पानी में नहा रहे थे, तभी अचानक तेज बहाव की चपेट में आ गए। दीपेश का संतुलन बिगड़ने से वह बह गया और पानी में डूबने लगा। घाट पर मौजूद कुछ स्थानीय लोगों की नजर जब उस पर पड़ी तो उन्होंने देखा कि वह जाल में फंसा हुआ है।

- Advertisement -

बिना देरी किए बच्चे को बाहर निकाला गया और डायल 112 पर सूचना दी गई। सूचना मिलते ही चालक खुशवंत राठिया और आरक्षक 151 सुरेन्द्र पाल कंवर घटना स्थल पर पहुंचे और बच्चे को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने उपचार के दौरान उसको मृत घोषित कर दिया।

बालको थाना प्रभारी अभिनव कांत ने बताया की पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। बुधवार सुबह परिजनों का बयान दर्ज कर पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा। प्रारंभिक जांच में मौत का कारण डूबना बताया जा रहा है।

Share this Article