NOW HINDUSTAN. Korba. कोरबा-पश्चिम के बाकीमोगरा थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले सोमवारी बाजार के समीप एक महिला की अर्धनग्न लाश मिली हैं। लाश के जले होने के कारण उसकी हत्या का संदेह पुलिस द्वारा प्रकट किया जा रहा है।
अज्ञात महिला का शव जले होने और अर्धनग्न अवस्था में सोमवारी बाजार के पीछे कॉलोनी में मिलने से क्षेत्र में दहशत फैल गई।
घटना की सूचना बाकी पुलिस को जैसे ही मिली। फोरेंसिक एक्सपर्ट और डॉग स्क्वॉड को घटनास्थल पर पहुंचने का आग्रह किया गया।
बाकी पुलिस हत्या कर लाश को फेके जाने की आशंका पर आसपास लगे सीसीटीवी के माध्यम से महिला के शिनाख्ती का प्रयास कर रही है।
अब सबसे बड़ा सवाल यह सामने आ रहा है कि आखिर बाकी मोगरा क्षेत्र में ऐसा क्या हो रहा है कि आए दिन हत्याएं हो रही। क्या लोगों के मन में सजा और पुलिस का भय खत्म हो गया है ज्यादातर हत्याएं अवैध संबंधों के कारण ही होनी पाई जा रही है। लोगों में संस्कार खत्म होते जा रहे हैं।
