नगर निगम कोरबा के पूर्व आयुक्त अशोक शर्मा के साथ की बदतमीजी

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
1 Min Read

NOW HINDUSTAN Korba. नगर निगम कोरबा के पूर्व आयुक्त अशोक शर्मा की गाड़ी को दूसरी गाड़ी के चालक ने टक्कर मार दी। यही नहीं गलती करने वाले कार चालक के परिवार ने अशोक शर्मा के साथ बदतमीजी शुरू कर दी। जिस पर अशोक शर्मा क्रोधित हो गए।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार घंटाघर क्षेत्र के मुड़ापार की ओर जाने वाली सड़क के मोड पर नगर निगम कोरबा के पूर्व आयुक्त अशोक शर्मा की गाड़ी को एक अन्य गाड़ी ने टक्कर मार दी। अशोक शर्मा गाड़ी चालक को समझाइस देने के लिए नीचे उतरे तो उनके साथ गाड़ी में बैठे लोगों ने बदतमीजी शुरु कर दिया। फिर क्या था, अत्यंत शांत प्रवृत्ति के अशोक शर्मा क्रोधित हो गए, उन्हें घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने पहली बार क्रोध में देखा। अशोक शर्मा के गुस्से को देखकर लोग आपस में चर्चा कर रहे थे की गाड़ी में सवार लोगों ने उनके साथ ऐसी क्या हरकत की होगी जिससे उन्होंने अपना आपा खो दिया।

Share this Article