NOW HINDUSTAN. Korba. कछौना/हरदोई:* अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के 77वें स्थापना दिवस राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस के अवसर पर बालामऊ नगर इकाई द्वारा आनन्दमयी सार्थक विद्यार्थी विषय पर प्रतिभा सम्मान समारोह व संगोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें प्रवासी कार्यकर्ता के नाते हरदोई विभाग के विभाग सह संयोजक आकाश संघर्षी उपस्थित रहे। हमारे देश में साल के अनेक दिन विभिन्न प्रकार के उत्सव एवं त्योहार मनाये जाते हैं, यह त्योहार हर वर्ग एवं समाज मिलजुल कर मनाता है और विविधता में एकता के मंत्र को सार्थक करता है, इन्हीं उत्सवों में से एक है हमारा राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस जो देश भर का छात्र समाज एवं शिक्षा क्षेत्र से जुड़ा नागरिक 9 जुलाई को हर्ष एवं उत्साह के साथ रचनात्मक तौर से मनाता है। 9 जुलाई का राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस न केवल अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की स्थापना का स्मरण है, बल्कि यह युवाओं के कर्तव्यबोध, नेतृत्व क्षमता और समाज के प्रति जिम्मेदारी का प्रतीक भी है। यह दिवस हमे याद दिलाता है कि छात्र सिर्फ एक वर्ग नहीं, बल्कि देश का भविष्य हैं। यह दिन केवल अभाविप के लिए ही नहीं, बल्कि देश भर के सभी विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का दिन बन चुका है।
- Advertisement -
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के 77वें स्थापना दिवस राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस के अवसर पर बालामऊ नगर इकाई द्वारा आनन्दमयी सार्थक विद्यार्थी विषय पर प्रतिभा सम्मान समारोह व संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आये प्रवासी के रूप में विभाग सह संयोजक आकाश संघर्सी ने कहा कि अभाविप कोई साधारण संगठन नहीं, अपितु एक राष्ट्र चेतना का आंदोलन है। यह एक विचार है, जो हमे सिखाता है कि विद्यार्थी होना केवल किताबों तक सीमित रहने का नाम नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का संकल्प है। नगर अध्यक्ष योगेश सिंह ने एबीवीपी के इतिहास की जानकारी दी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन हित में कार्य करने की अपील की। उसी के बाद नगर मंत्री अर्पिता राठौर ने बताया कि संगठन की स्थापना 9 जुलाई 1949 को छात्र हित में की गई थी। साथ में बताया कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद छात्रों के साथ साथ गरीब, मजदूर और कमजोर वर्ग पर होने वाले अत्याचार के खिलाफ आवाज उठाती है। संगठन हमेशा सत्य के लिए संघर्ष करता है। विद्यालय प्रबंधक अजय कुमार गुप्ता उर्फ़ गुड्डू ने कहा कि अभाविप हमे यह सिखाता है कि राष्ट्रभक्ति केवल नारों में नहीं, आचरण में होनी चाहिए। विद्यार्थी परिषद परिसर में यह विचार स्थापित करना चाहता है कि अगर किसी विद्यार्थी की आंखों में सपने हैं, तो उसका हृदय भारत माता की सेवा के संकल्प से भी भरा होना चाहिए। जब आप कक्षा में पढ़ते हैं, तो आपका ज्ञान सिर्फ आपका नहीं, आने वाली पीढ़ियों की संपत्ति है। जब आप संगठन में काम करते हैं, तो आपकी मेहनत सिर्फ एक गतिविधि नहीं, बल्कि भारत के भाग्य को गढ़ने का महान प्रयास है। जब आप सेवा करते हैं, तो आपकी करुणा, आपकी संवेदना इस राष्ट्र की आत्मा को मजबूत करती है। संगोष्ठी के उपरांत प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें यूपी बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र/छात्राओं को प्रशस्ति पत्र व मेडल प्रदान कर उत्साहवर्धन कर उज्जवल भविष्य की मंगलकामनाएँ दी गई व संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर नगर अध्यक्ष योगेश सिंह, नगर मन्त्री अर्पिता राठौर, पूर्व नगर अध्यक्ष अजय कुमार गुप्ता, कार्यक्रम संयोजक विवेक राठौर, नगर सह मंत्री सतीश कन्नौजिया, एसएफडी संयोजक सौरभ श्रीवास्तव, सह एसएफएस संयोजक अनामिका कश्यप, आंदोलन प्रमुख अर्पित अवस्थी,सह आंदोलन प्रमुख राधा सक्सेना, सह मीडिया प्रभारी नीलू कश्यप,जिलामंत्री अजय शुक्ला, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पूर्व कार्यकर्ता शिवम त्रिपाठी उदय प्रताप सिंह शुभम शुक्ला भगत सहित इकाई के समस्त कार्यकर्ता व छात्र/छात्राएं उपस्थित रहे।
रिपोर्ट : विवेक कुमार राठौर

