NOW HIDUSTAN korba. भारतीय मजदूर संघ की औद्योगिक इकाई अखिल भारतीय विद्युत मजदूर महासंघ की दो दिवसीय कार्यसमिति बैठक 5 व 6 जुलाई को चित्रकूटधाम में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता अखिल भारतीय अध्यक्ष मधुसूदन जोशी ने की एवं संचालन महामंत्री डी. राजमुरुगन ने किया। बैठक में रायपुर अधिवेशन में पारित 6 अहम प्रस्तावों को लेकर राष्ट्रव्यापी आंदोलन शुरू करने का निर्णय लिया गया। इसमें एक राष्ट्र एक सेवा नियम, विद्युत क्षेत्र में निजीकरण पर रोक, समान कार्य-समान वेतन, पुरानी पेंशन बहाली सहित कई मांगें शामिल हैं।
- Advertisement -
संगठन ने चेताया हैं कि यदि सरकार ने मांगें नहीं मानी तो जल्द ही क्रमबद्ध राष्ट्रव्यापी आंदोलन शुरू होगा। बैठक में छत्तीसगढ़ से नवरतन बरेठ, हरीश चौहान, मनोज शर्मा, डी.के. यदु, पूर्णिमा साहू, रीता बघेल सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे। नई जिम्मेदारियों के तहत हरीश चौहान को उड़ीसा, मनोज शर्मा को महाराष्ट्र और राजकुमार नायक को छत्तीसगढ़ का प्रभारी बनाया गया।

