निगम के “फेस आफ द मंथ” चुने गए गोविंद, कमलकांत व खम्हनदास…..

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
3 Min Read

NOW HINDUSTAN. Korba.  नगर पालिक निगम कोरबा के सहायक ग्रेड-।। गोविंद पालीवाल, हेल्पर मजदूर कमलकांत शर्मा एवं खम्हनदास को जुलाई माह का “फेस आफ द मंथ” चुना गया है। महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत व आयुक्त आशुतोष पाण्डेय ने “फेस आफ द मंथ” चुने गए इन कर्मचारियों को बधाई दी है तथा कार्य के प्रति उनकी निष्ठा की सराहना की है।

- Advertisement -

उल्लेखनीय है कि आज से 06 माह पूर्व निगम आयुक्त आशुतोष पाण्डेय की विशेष पहल पर निगम का “फेस आफ द मंथ” चुने जाने का सिलसिला प्रारंभ हुआ था, इसका मुख्य उद्देश्य निगम के उत्कृष्ट कार्य करने वाले तृतीय व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को सम्मानित करना, उनका उत्साहवर्धन करना एवं अन्य कर्मचारियों को भी इस हेतु प्रेरित व प्रोत्साहित करना था। इसी कड़ी में निगम की सहायक ग्रेड-।। गोविंद पालीवाल, हेल्पर मजदूर कमलकांत शर्मा एवं खम्हनदास को जुलाई माह हेतु निगम का “फेस आफ द मंथ” चुना गया है।

चयनितों ने जताया आभार

फेस आफ द मंथ” चुने गए गोविंद पालीवाल, कमलकांत शर्मा व खम्हन दास ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा है कि निगम प्रशासन ने हम लोगों के परिश्रम व कार्य के प्रति हमारी निष्ठा के लिए हमें जो सम्मान दिया है, उसके लिए हम निगम प्रशासन के प्रति दिल से आभारी हैं, उन्होने कहा कि हम अपने आपको सम्मानित महसूस कर रहे हैं, हमें Iron यह प्रेरणा मिली है कि हम आगे और भी अधिक अच्छा कार्य करें, अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते रहें।

समिति करती है फेस आफ द मंथ का चयन

आयुक्त ने निगम के “फेस आफ द मंथ” के रूप में कर्मचारियों का चयन किए जाने हेतु समिति का गठन किया है। अपर आयुक्त की अध्यक्षता में गठित इस समिति में अधीक्षण अभियंता, कार्यपालन अभियंता (योजना), उपायुक्त (स्थापना प्रभारी), राजस्व अधिकारी, सहायक स्वास्थ्य अधिकारी व अध्यक्ष महिला उत्पीडन, उन्मूलन समिति सदस्य के रूप में शामिल किए गए हैं, यह समिति निगम में कार्यरत कर्मचारियों के कार्यो का आंकलन करते हुए माह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 03 कर्मचारियों का चयन “फेस आफ द मंथ” के रूप में कर रही है।

कर्मचारियों को मिल रहा अच्छे कार्य हेतु प्रोत्साहन

“फेस आफ द मंथ” चुने जाने की इस पहल से निगम के अधिकारी कर्मचारियों विशेषकर छोटे कर्मियों को उत्कृष्ट कार्य करने हेतु प्रोत्साहन प्राप्त हो रहा है तथा उनके बीच अच्छा कार्य करने की प्रतिस्पर्धा बढ़ रही है। वहीं जिन कर्मचारियों को “फेस आफ द मंथ” चुना जाता है, वे अपने आपको सम्मानित महसूस कर रहे हैं, उन्हें भविष्य में और अधिक अच्छा कार्य करने, कार्यो में उत्कृष्ट परिणाम देने की प्रेरणा मिल रही है।

Share this Article