23 घंटे की सफर के बाद धरती पर पहुंचेंगे कैप्टन शुभांशु शुक्ला , अनडॉकिंग की प्रक्रिया पूरी …..

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
2 Min Read

NOW HINDUSTAN. Korba. आईएसएस यानी अंतरराष्‍ट्रीय स्‍पेस स्‍टेशन पर मौजूद भारतीय एस्‍ट्रोनॉट शुभांशु शुक्‍ला की पृथ्‍वी पर सुरक्षित वापसी के संबंध में नासा की तरफ से अहम जानकारी दी गई है. कहा गया कि नासा के AX4 मिशन के तहत ड्रैगन अंतरिक्ष यान का हैच 14 जुलाई को भारतीय समयानुसार दोपहर 2:50 बजे बंद होगा. इसके बाद स्वचालित अनडॉकिंग उसी दिन शाम 4:35 बजे होगी. इसके बाद प्रस्थान बर्न की कार्यवाही होगी। नासा का कहना है कि 22.5 घंटे की यात्रा के बाद ड्रैगन मंगलवार यानी 15 जुलाई को भारतीय समयानुसार दोपहर 3 बजे अमेरिका के कैलिफोर्निया तट के पास पृथ्वी के वायुमंडल में पहुंचेगा और स्प्लैशडाउन करेगा। नासा 14 जुलाई को शाम 4 बजे (IST) से लाइव प्रसारण शुरू करेगा।

- Advertisement -

भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला की ऐतिहासिक यात्रा Axiom-4 मिशन के तहत 18 दिन बाद समाप्त हो रही है. उनका ‘क्रू ड्रैगन’ यान कल यानी 14 जुलाई को ISS से धरती की यात्रा पर रवाना होगा और 15 जुलाई की शाम कैलिफोर्निया तट पर ‘स्प्लैशडाउन’ करेगा. शाम 4 बजे के बाद अनडॉकिंग की प्रक्रिया पूरी की गई । नासा हर पल उनकी वापसी पर नजर रख रही है। शुभांशु के साथ गए अन्य अंतरिक्ष यात्री भी वापस आ रहे है ।

 

Share this Article