विश्व के प्रथम आदिवासी शक्तिपीठ के सभागार में सामाजिक बैठक संपन्न….

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
4 Min Read

NOW HINDUSTAN. Korba. कोरबा अंचल में 13 जुलाई को विश्व के प्रथम आदिवासी शक्तिपीठ के सभागार में विश्व आदिवासी मूल निवासी दिवस भव्य रूप से पांच दिवसीय कार्यक्रम मनाने का अंतिम निर्णय कोर ग्रुप एवं पदाधिकारी मंडल के निर्णय के आधार पर लिया गया।

- Advertisement -

उपरोक्त बैठक में शक्तिपीठ का संरक्षक मोहन सिंह प्रधान, रघुवीर सिंह मार्को की उपस्थिति में महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। उपरोक्त बैठक में मुख्य रूप से सर्वसम्मति से एक प्रस्ताव भी लाया गया जिसमें इस वर्ष मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ प्रदर्श के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को आमंत्रित करने का प्रस्ताव सहित अन्य मंत्री, सांसद, सामाजिक प्रमुखों सहित मूल निवासी समाज के प्रमुखों को भी आमंत्रण देना शामिल है।

उपरोक्त पांच दिवसीय भव्य कार्यक्रम विश्व आदिवासी मूल निवासी दिवस-2025 जो कि दिनांक 7 अगस्त से लेकर 11 अगस्त) तक लगातार कोरबा जिला के पांचो ब्लॉकों में कई प्रतियोगिता के रूप में आयोजित कराए जाएंगे। जिसके लिए अलग-अलग सेक्टर अधिकारी, क्रीड़ा अधिकारी, निर्णायक मंडल पांचो ब्लॉकों में अपने कार्यों का निर्वहन करेंगे जिसकी जिम्मेदारी भी सौंप दी गई है।
उक्त संपूर्ण कार्यक्रम विश्व के प्रथम आदिवासी शक्तिपीठ के नेतृत्व में होगा, जो कि पिछले 14 वर्षों से विश्व आदिवासी मूल निवासी दिवस को मनाते आ रही है। इस कार्यक्रम के संयोजक बी.एस. पैंकरा वरिष्ठ सदस्य शक्तिपीठ को कमान सौंपी गई है।

जिसके अंतर्गत आयोजन समिति में मोहन सिंह प्रधान, निर्मल सिंह राज, रमेश सिरका, सुभाष भगत, सेवक लाल मरावी, राम खैरवार, गेंद लाल सिदार, लव कुमार मांझी आदि शामिल हैं।
सहयोग राशि एकत्रीकरण समिति में रघुवीर सिंह मार्को, मोहन सिंह प्रधान, गंगा सिंह कंवर, निर्मल सिंह राज, रमेश सिरका, नंदकुमार भगत, सेवक लाल मरावी, राम खैरवार, गेंद लाल सिदार आदि सम्मिलित हैं। इसी कड़ी में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रभारी अंतर्गत रूपेंद्र सिंह पैंकरा, राजेश पोर्ते, पुरुषोत्तम मरावी क्रीड़ा अधिकारी में हीरा सिदार, धर्मेंद्र ध्रुव आदि हैं।

मेडिकल कैंप प्रभारी अंतर्गत श्रीमती सुमन मिंत्रा नेताम, रमेश सिरका एवं अन्य भाषण एवं वाद विवाद प्रतियोगिता समय एवं परिस्थिति के आधार पर विषय विशेषज्ञ के उपलब्धता के आधार पर सभी विकासखंडों में सुनिश्चित कराई जाएगी यह पूरी जवाबदारी आर.एस. मार्को को दी गई है।
साथ ही ब्यापक कार्यक्रम की आवश्यकता अनुसार अभी समितियां में कार्यक्रम के बेहतर संचालन के लिए सदस्यों की संख्या बढ़ाई जा सकती है एवं प्रभारीद्वयों की उपलब्धता एवं अन्य उपलब्धता के आधार पर प्रभारी भी परिवर्तनिय रहेगा। इसमें वाद-विवाद प्रतियोगिता एवं भाषण प्रतियोगिता राज्य स्तर पर कराया जाना प्रस्तावित है, उसके बाद सारे कार्यक्रम जिला स्तरीय कराए जाएंगे।
उपरोक्त निर्णायक बैठक में सभी मूल निवासी समाजों के प्रमुखों को भी आमंत्रण देकर उनका सम्मान किया जाएगा, उपरोक्त पूरे कार्यक्रम में वे कार्यक्रमों में भव्य पुरस्कारों की घोषणा भी की गई है।

अतः उपरोक्त निर्णायक बैठक में विश्व के प्रथम आदिवासी शक्तिपीठ के महासचिव एम.पी. सिंह तंवर, उपाध्यक्ष निर्मल सिंह राज, संगठन प्रमुख रमेश सिरका, कोषाध्यक्ष गेंद लाल सिदार, सुभाष भगत, नंदू भगत, राम खरवार, प्रवीण पालिया, लव कुमार मांझी, सेवक लाल मरावी सहित कोर ग्रुप के सदस्य एवं पदाधिकारी गण उपस्थित रहे।

Share this Article