मैहर के पं. मोहनलाल भोपाल में सम्मानित

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
1 Min Read

NOW HINDUSTAN. Korba. मां शारदा देवीधाम मैहर के सुप्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित मोहनलाल द्विवेदी को प्रदेश की राजधानी भोपाल के विज्ञान भवन के विशाल सभागार में देश भर से पधारे विद्वानों के समक्ष सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई ।

- Advertisement -

ज्योतिष मठ संस्थान भोपाल एवं कालिदास अकादमी उज्जैन के संयुक्त संयोजकत्व में पंडित विनोद गौतम के नेतृत्व में दो दिवसीय 12 एवं 13 जुलाई को कालिदास राष्ट्रीय महर्षि ज्योतिष सम्मेलन संपन्न हुआ जिसमें देश के 12 राज्यों से 250 ज्योतिष के विद्वानों के साथ संत, महात्मा, महामंडलेश्वर और राजनेताओं ने भाग लिया जिसमें सर्वश्री भोपाल सांसद आलोक शर्मा, पूर्व सांसद व वर्तमान पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष रामकृष्ण कुसमरिया, परशुराम बोर्ड के अध्यक्ष विष्णु राजोरिया, पूर्व मंत्री पी सी शर्मा, कालिदास अकादमी के प्रमुख अनिल कोठारी, महामंडलेश्वर रामशंकर तिवारी एवं सुनील शुक्ला, नंदकिशोर जी उत्तराखंड राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त, ब्रम्हकुमारी बहन नीता दीदी, पंडित दिनेश गुरुजी, हरिओम जोशी, अल्पना शुक्ला, विनोद आनंद पांडे, कृपाशंकर उपाध्याय आदि ने प्रमुख रूप से शिरकत की ।

Share this Article