NOW HINDUSTAN. Korba. कोरबा जिले के ग्राम बेला में एसीबी की टीम ने 2 लाख रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों शिक्षक को गिरफ्तार किया है। शिक्षक पर हुई इस कार्यवाही पश्चात शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है।
जानकारी के अनुसार शिक्षा विभाग के ग्राम बेला में पदस्थ एक शिक्षक को एसीबी की टीम ने 2 लाख के साथ गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा हैं की शिक्षक ने डीएमएफ से संविदा शिक्षकों को भर्ती कराने के लिए बेरोजगरो पर जाल फेंका था। जो उनके खुद के लिए फांस बन गया।
- Advertisement -

