NOW HINDUSTAN. Korba. सार्वजनिक क्षेत्र के वृहद उपक्रम कोल् इंडिया के अधीन संचालित एसईसीएल बिलासपुर की कोरबा-पश्चिम क्षेत्र में स्थापित खुले मुहाने की गेवरा कोयला परियोजना अंतर्गत एसईसीएल की मेगा परियोजना कुसमुंडा खदान में घटित एक हादसे में एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई।
- Advertisement -
जानकारी के अनुसार, एक निजी ठेका कंपनी के अंतर्गत कार्यरत एक ट्रांसपोर्ट की भारी वाहन ने सिफ्ट परिवर्तन के दौरान एक अन्य चालक को कुचल दिया। हादसे के समय कुछ लोगों की नजर घायल व्यक्ति पर पड़ी, जो उस वक्त जीवित था। तत्काल उसे इलाज के लिए कुसमुंडा विकास नगर चिकित्सालय ले जाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने परीक्षण उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया। अब तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
घटना की जानकारी मिलते ही कुसमुंडा पुलिस को सूचित किया गया। उधर, हादसे से आक्रोशित ग्रामीणों ने खदान पहुंचकर वाहनों का संचालन ठप्प कर दिया। प्रदर्शनकारियों की मांग है कि मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा दिया जाए और कथित आरोपी वाहन चालक के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्यवाही की जाए। पुलिस व प्रशासन की टीम मौके पर पहुंचकर स्थिति पर नियंत्रण पाने का प्रयास कर रही है।

