NOW HINDUSTAN. Korba. धर्म सेना कोरबा के नेतृत्व में सर्व हिन्दू समाज की ओर से 26 जुलाई को एक विशाल “हिन्दू आक्रोश रैली” का आयोजन किया जाएगा। यह रैली सुभाष चौक निहारिका से दोहर लगभग 1 बजे प्रारंभ होकर जिला कलेक्टर कार्यालय तक जाएगी, जहां कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा जाएगा।
जानकारी के अनुसार उक्त रैली का उद्देश्य जिले में बढ़ते धर्मांतरण, लव जिहाद, अवैध प्रार्थना भवन, गौ-हत्या और गौ-तस्करी के खिलाफ जनजागरण करना और इन पर रोक लगाने के लिए कड़े कानून की मांग करना है। आयोजकों ने सभी सनातन धर्मावलंबियों से अपील करी है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर अपनी सहभागिता दर्ज कराएं।
- Advertisement -
धर्म सेना और सर्व हिन्दू समाज ने चेतावनी देते हुए आगे कहा हैं कि यदि प्रशासन और शासन ने इस विषय पर शीघ्र कार्यवाही नहीं की तो आगे और बड़े आंदोलन किए जाएंगे।

