अंचल में फिलहाल किसी का भी मकान, दुकान न टूटने का आश्वासन दिया कैबिनेट मंत्री सह कोरबा विधायक लखन लाल देवांगन ने…….

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
2 Min Read

NOW HINDUSTAN. Korba. छत्तीसगढ़ प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सह कोरबा विधायक लखनलाल देवांगन ने कोरबा शहर में फिलहाल नगर निगम द्वारा किसी प्रकार की अतिक्रमण तोड़ने की कार्यवाही न करने के निर्देश नगर निगम आयुक्त को दिए हैं।
वे स्वयं महापौर और नगर निगम के अधिकारियों के साथ शहर के मुख्य मार्गो का भ्रमण कर व्यापारियों से मुलाकात करेंगे। तब तक के लिए किसी प्रकार की कार्यवाही न करने कहा गया है। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन के कोहड़िया स्थित कार्यालय में उन्होंने महापौर संजू देवी राजपूत की उपस्थिति में जिला चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के अध्यक्ष योगेश जैन ने अन्य पदाधिकारीगण के साथ शहर के व्यापारियों ने मुलाकात की। इस दौरान व्यापारियों ने विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। तत्काल कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन ने नगर निगम आयुक्त आशुतोष पांडे से फोन पर चर्चा की।

- Advertisement -

इस दौरान कैबिनेट मंत्री श्री देवांगन ने कहा की शहर के विकास में व्यापारी गणों का शुरू से ही बहुत बड़ा योगदान रहा है। व्यापारी प्रतिष्ठानों को बगैर किसी तरह की समस्या हुए बिना शहर का विकास कराया जाए। शहर के व्यापारी खुद शहर के विकास के लिए जिला प्रशासन और नगर निगम के सहयोग के लिए खड़े हैं।
कैबिनेट मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि वे स्वयं महापौर और निगम के अधिकारियों के साथ शहर के सभी मुख्य मार्गो के व्यावसायिक कम्प्लेक्सो का अवलोकन करेंगे। तब तक के लिए किसी तरह की कार्यवाही नहीं की जाए। कैबिनेट मंत्री श्री देवांगन ने बताया कि छत्तीसगढ़ प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन की सरकार हर वर्ग के साथ उनके विकास के लिए तत्परता से खड़ी है। कोरबा शहर का हर व्यापारी बंधु और आम नागरिक मेरे परिवार का हिस्सा है। उनके हर सुख दुख में उनके साथ हमेसा खड़ा रहूंगा।

Share this Article