जिले में स्थित राखड़ बाँध के नाले में गिरने से किसान की हुई मृत्यु……

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
1 Min Read

NOW HINDUSTAN. Korba.  कोरबा जिले में एनटीपीसी के धनरास स्थित राखड़ बाँध के नाले में गिरने से एक किसान की मृत्यु हो गई। मृतक की पहचान 45 वर्षीय गणेश राम के रूप में की गयी हैं, जो सुबह खेत की ओर जा रहा था।
ग्रामीणों ने बताया कि खेत जाते समय गणेश राम नाले के किनारे से गुजर रहा था, तभी पैर फिसलने से वह सीधे नाले में गिर पड़ा। सूचना मिलने पर कटघोरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नाले से बाहर निकाला गया।

- Advertisement -

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि एनटीपीसी प्रबंधन द्वारा बाँध क्षेत्र में कोई भी सुरक्षा व्यवस्था नहीं की गई है। नाले के किनारे न तो तार फेंसिंग है और न ही कोई चेतावनी संकेतक लगाया गया है। इससे पहले भी इसी तरह की घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन प्रशासन और प्रबंधन ने इससे कोई सबक नहीं लिया। ग्राम धनरास के लोगों में इस घटना के बाद भारी आक्रोश है। ग्रामीणों ने मांग की है कि राखड़ बाँध क्षेत्र की घेराबंदी की जाए और जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्यवाही हो। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Share this Article