NOW HINDUSTAN. Korba. एसईसीएल गेवरा क्षेत्र के सीएसआर मद अंतर्गत लगभग एक करोड़ रुपए की लागत से शासकीय मेडिकल कॉलेज, कोरबा को तीन कॉलेज बस और एक ई-रिक्शा को उप-मुख्यमंत्री अरुण साव ने हरी झंडी दिखाकर कर रवाना किया। एसईसीएल गेवरा क्षेत्र के सीएसआर मद से स्व. बिसाहू दास महंत शासकीय मेडिकल कॉलेज, कोरबा को प्रदान किए गए उक्त तीन बसों से कोयलांचल क्षेत्र के मेडिकल स्टूडेंट्स को कॉलेज और अस्पताल की सुविधा उपलब्ध होगी और एक ई रिक्शा से मरीजों को इलाज के लिए एक वार्ड से दूसरी वार्ड में आने-जाने में मदद मिलेगी।
- Advertisement -
इस अवसर पर उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री लखन लाल देवांगन, कटघोरा कटघोरा प्रेमचंद पटेल,महापौर संजू देवी राजपूत, निगम सभापति नूतन सिंह ठाकुर , कलेक्टर अजीत वसंत, मेडिकल कॉलेज के डीन केके सहारे व एसईसीएल गेवरा क्षेत्र के अधिकारी उपस्थित रहे। प्रबंधन ने कहा कि गेवरा महाप्रबंधक अरुण कुमार त्यागी के मार्गदर्शन में की गई इस पहल से कोयला उत्पादन के साथ-साथ कोयलांचल क्षेत्र के विकास विशेषकर शिक्षा एवं स्वास्थ्य को मजबूती मिलेगी।

