यात्रियों की सुरक्षा के लिए ट्रेनों में लगाए गए सीसीटीवी कैमरे……

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
2 Min Read

NOW HINDUSTAN. Korba.  रेलवे ने यात्री ट्रेनों के कोचों में अत्याधुनिक सीसीटीवी कैमरे लगाने की योजना बनाई है। इसमें कोरबा से चलने वाली एक्सप्रेस ट्रेनों के कोचों में भी सीसीटीवी कैमरा लगाई गई है। इससे ट्रेनों में सफर सुरक्षित हो सकेगा।

- Advertisement -

दक्षिण पूर्व मध्य रेलबे बिलासपुर जोन अंतर्गत प्रबंधन ने बताया कि रेलवे यात्रियों की सुरक्षा और संरक्षा को देखते हुए तकनीकी उन्नयन और नवाचार की दिशा में कार्य किया जा रहा है। एसईसीआर की ओर से एक हजार 52 यात्री कोचों में अत्याधुनिक सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं। ताकि रेल यात्रा को और अधिक सुरक्षित तथा भरोसेमंद बनाया जा सके। यह केंद्र सरकार की सुरक्षित और स्मार्ट रेलव विजन के अनुरूप है। इसके अंतर्गत कोरबा से चलने वाली एक्सप्रेस ट्रेनों में भी सीसीटीवी कैमरा लगाने का कार्य जारी है। रेलवे बोर्ड

ने 74 हजार यात्री डिब्बों और 15 हजार लोकोमोटिव इंजनों में सीसीटीवी कैमरे लगाने की योजना की है। कैमरे कोचों के प्रमुख हिस्सों जैसे कि प्रवेश एवं निकास द्वारों के पास निगरानी के उद्देश्य से इंस्टॉल किए जा रहे हैं। आरक्षित कोचों में 4 और अनारक्षित कोचों में 6 कैमरे लगाए जा रहे हैं। प्रबंधन का कहना है कि इंस्टॉलेशन के दौरान यह ध्यान रखा गया है कि यात्रियों की निजता बनी रहे और साथ ही सुरक्षा व्यवस्था भी सुदृढ़ हो। इससे यात्रियों को सुविधा मिलेगी।

Share this Article