एचएमएस 514 सदस्यों के साथ आगे, 425 सदस्यों के साथ दूसरे नंबर पर एटक, 258 श्रमिक नोटा के पक्ष में
- Advertisement -
NOW HINDUSTAN. Korba. कोरबा. एसईसीएल के गेवरा प्रोजेक्ट में रविवार को श्रमिक संगठनों के सदस्यता सत्यापन की प्रक्रिया पूरी हो गई है। सत्यापन के बाद यहां एचएमएस सबसे बडे यूनियन के रूप मे सामने आई है। एचएमएस ने यहां फिर अपना जोर दिखाया है। एचएमएस नें 514 श्रमिक सदस्यों के नाथ शीर्ष स्थान हासिल किया है। विरा प्रोजेक्ट में बीते 25 वर्षों से एचएमएस सबसे बड़ी यूनियन रही है। पदाधिकारियों ने दावा किया कि 26 वीं बार भी वर्चस्व को कायम रखा है। एसईसीएल के सभी क्षेत्रों में इन दिनों श्रमिक संगठनों के सदस्यों का सत्यापन कार्य एसईसीएल प्रबंधन करा रहा है। कुसमुंडा दीपका के बाद का सत्यापन कार्य सम्पन्न हो गया है ।
गेवरा प्रोजेक्ट में फिर बड़ी यूनियन बनने को लेकर एचएमएस के केंद्रीय अध्यक्ष रेशम लाल यादव ने कहा कि संगठन, श्रमिकों के हितों से जुड़े मुद्दों को लेकर हमेशा आगे रहा है। गेवरा प्रोजेक्ट में संगठन बीते 25 वर्षों से सबसे बड़ी यूनियन रही है। 26वीं बार भी यह वर्चस्व कायम है, यह बड़ी बात है कि यहां के श्रमिकों ने एचएमएस परं फिर भरोसा जताया है। फिलहाल श्रमिक सदस्यता सत्यापन को लेकर संगठनों के अपने दावें हैं, लेकिन सदस्यता सत्यापन के अतिम आंकड़े में व इकाइयों में चरणबद्ध तरीके से एसईसीएल प्रबंधन की ओर से जारी किए जाएंगे। एसईसीएल के सभी क्षेत्रों अधिकारको जारी सदस्यता का सत्यामार कार्य जारी है। जिले में एसईसीएल के अधिकांश क्षेत्र इकाईयों में सदस्यता सत्यापन का कार्य हो चुका है। इस बार कुसमुंडा और दीपिका क्षेत्र में बीएमएस ने दम दिखाया है। इन दोनों जगह पर सदस्यता सत्यापन में कर्मचारियों ने बीएमएस पर अधिक भरोसा दिखाया
113 श्रमिक नहीं कर पाए हैं वोट
सभी क्षेत्रों में सत्यापन के लिए अब पांच दिन बचे
मार्च 2025 की स्थिति में एसईसीएल गेवरा प्रोजेक्ट में मेन पावर की संख्या लगभग 1983 है। गेवरा प्रोजेक्ट में दो दिनों तक चले श्रमिक संगठनों के सदस्यता सत्यापन प्रक्रिया के दौरान इनमें से 1870 श्रमिकों ने अपना वोट किया। जबकि अलग-अलग कारणों से 113 श्रमिक सत्यापन में शामिल नहीं हो पाए हैं।
सभी क्षेत्रों में सत्यापन के लिए अब पांच दिन बचे
एसईसीएल के सभी 13 क्षेत्रों में श्रमिक यूनियन की सहूलियत के अनुसार अलग.अलग तिथि को सदस्यता सत्यापन कराया जा रहा है। यूनियन पदाधिकारियों के मुताबिक 25 जुलाई तक सभी क्षेत्रों में सदस्यता सत्यापन का कार्य पूरा हो जाएगा। इस तरह एसईसीएल के सभी क्षेत्रों में श्रमिक संगठनों के सदस्यता सत्यापन की प्रक्रिया को पूरा होने पर पांच दिन शेष है। किसी कारण से सत्यापन से छूटने वाले श्रमिकों के लिए बाद में अलग से तिथि निर्धारित किया जाएगा ।
प्रोजेक्ट में सदस्यता सत्यापन की स्थिति
संघ सदस्य
एचएमएस 514
एटक 425
इंटक 360
बीएमएस 301
आरसीएमसी 6
केएमपी 6
नोटा 258
गेवरा एरिया में सोमवार को सत्यापन
कोरबा एरिया के अधिकांश इकाईयों में श्रमिक संगठनों का सदस्यता श्रमिक यूनियनों की सहूलियत के सत्यापन हो चुका है। कुसमुंडा दीपका के बाद रविवार को गेवरा प्रोजेक्ट में सत्यापन कार्य पूरा हो गया। गेवरा एरिया मे सदस्यता सत्यापन मंगलवार को होगा। जिले के कोल क्षेत्र में श्रमिक यूनियन एटक, सीटू, एचएमएस, बीएमएस और एसईकेएमसी इंटक की सदस्यता का. सत्यापन कराया जाता है। जिसके अनुसार प्रबंधन राशि की कटौती करती है जबकि ट्रेड यूनियन सीटू के प्राधिकारी स्वयं अपने सदस्यों की राशि को काटकर प्रबंधन के पास जमा करती है ।

